गृह मंत्री अमित शाह देर रात हुए AIIMS में भर्ती, हाल में ही कोरोना से हुए थे ठीक
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। हाल में ही अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है। देर रात उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टर्स की टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में एक टीम उनकी देखभाल में लगी है। उन्हें हल्का बुखार था। इसके बाद ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।