उम्र के 50वें मोड़ पर आने के बाद भी फिट हैं मंदिरा बेदी, सुपर फिट मंदिरा बेदी का जानिए क्या है सेहत का राज
(India) मॉडल-एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर मंदिरा बेदी उम्र के 50वें पड़ाव के नजदीक पहुंचने के बावजूद बेहद फिट हैं और लाखों फैन्स को फिट रहने के लिए इंस्पायर करती रहती हैं. मंदिरा की टोन्ड बॉडी के पीछे क्या सीक्रेट है ये सवाल बहुतों के जेहन में है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंदिरा बेदी की डायट क्या है और वह लगातार बढ़ती उम्र के बावजूद फिट बने रहने के लिए आखिर क्या करती हैं? मंदिरा के मुताबिक वह हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करती हैं और उनकी कोशिश ये रहती है कि हर रोज कार्डियो रोज करें. जिम जाने के अलावा मंदिरा फिट रहने के और भी तरीके अपनाती हैं. वह रनिंग करती हैं, स्विमिंग करती हैं और कई बार योग भी आजमाती हैं.मंदिरा बेदी ने बताया कि वह कभी भी अपना वर्कआउट मिस नहीं करती हैं. चाहे वह सफर पर ही क्यों ना हों, वह किसी तरह फिटनेस के लिए वक्त निकाल लेती हैं और कई बार तो उन्होंने होटल रूम में वर्कआउट किया है. ऐसे में वह बॉडी वेट वर्कआउट प्रिफर करती हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।