सितंबर से रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
(India) भारत में कोरना वायरस संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए देशव्यापी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत अभी तक 38 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है. वहीं अब रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन भारत में शुरू होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से रूस के स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा.

देश में निर्मित कोवैक्सीन और कोविशिल्ड को पहले ही कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत लगाया जा रहा है. वहीं देश में रूसी वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब भारत में इसका उत्पादन किए जाने पर हरी झंडी मिल गई है. सितंबर से पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन स्पुतनिक वी का उत्पादन शुरू करेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।