किशमिश के गुणकारी लाभ आप भी,जाने यह बात......
(India)

किशमिश खाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश एक हेल्दी स्नैक्स माना जाता है. किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है. जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है. किशमिश खाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और ये यादश्त को भी मजबूत बनाता है. वहीं किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है. चलिए जानते हैं किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.किशमिश के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों में फाइबर का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि आधा कप किशमिश के अंदर 3.3 ग्राम के आस पास फाइबर पाया जाता है। आपको दिनभर में जितने फाइबर की आवश्यकता होती है उसके 10 से 24 प्रतिशत भाग आधा कप किशमिश के अंदर मौजूद होता है।

आपको बता दें कि फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का कार्य करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। वहीं अगर बात करें बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों की तो यह उनके लिए भी फायदेमंद रहता है





Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।