डेंगू, स्क्रब टाइफस के साथ ही चिकनगुनिया के मरीज भी मिल रहे हैं। राज्य में पिछले साल से 180 मरीज ज्यादा मिलने पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के चिंता बढ़ा दी है। अब तक 867 मरीज मिल चुके है, जबकि पिछले साल 687 ही थे। आंकड़ों के हिसाब से अकेले जयपुर में अब तक 383 मरीज मिल चुके है। प्रभावित जिलों में जयपुर, दौसा भरतपुर समेत अनेक जिले है। डेंगू की तरह चिकनगुनिया में जयपुर पहले नंबर पर है। चिकनगुनिया के साल 2018 में 254, 2019 में 365 और 2020 में 1015 केस मिले है। इधर चिकित्सा विभाग ने केरल महाराष्ट्र के बाद कानपुर में जीका वायरस मिलने के बाद यहां पर अलर्ट जारी किया है। जिसके लिए सभी जिलों के सीएमएचओ को मॉनिटरिंग के साथ इंतजाम करने के निर्देश दिए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।