राजस्थान में सर्दी के बीच स्कूलों का समय भी बदल गया है। राज्य सरकार ने इस बार काफी देर से स्कूलों का समय बदला है। आज दीपावली के बाद फिर से स्कूल खुल गए है। एक पारी स्कूल का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक का होगा। वहीं, दो पारी वाले स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक संचालित होंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो स्कूल कक्षा एक से बारह तक हैं। उनमें पहली पारी में कक्षा नौ से बारह के बच्चे आएंगे। दूसरी पारी में कक्षा एक से आठ तक के स्टूडेंट्स आएंगे। वहीं, जो स्कूल कक्षा छह से बारह तक हैं और दो पारी में चल रहे हैं। वहां कक्षा नौ से बारह के स्टूडेंट्स प्रथम पारी में और कक्षा 6 से 8 के स्टूडेंट्स दूसरी पारी में आएंगे। इसके अलावा जिस बिल्डिंग में एक के बजाय दो स्कूल चल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।