मंत्रालय ने चिट्ठी में हाई रिस्क वाले देशों से भारत की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संपर्क में आने वालों को भी बारीकी से ट्रैक करने और उनकी टेस्टिंग करने का निर्देश दिया है। राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि नए वैरिएंट के लिए पॉजिटिव आने वाले यात्रियों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में भेजे जाएं।
*कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र का राज्यों को अलर्ट
*कोरोना के केस सामने आने पर प्रशासन बरत रहा एहतियात
*उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को राज्य के बॉर्डर पर आरटी- पीसीआर टेस्टिंग अनिवार्य होगी
*महाराष्ट्र में एक ओल्ड एज होम में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले
*जिसके बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया
*रविवार को मथुरा के वृंदावन में तीन विदेशी नागरिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे
*ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के लिए लखनऊ प्रशासन ने भी नए नियम लागू किए
*लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाले पैसेंजर्स को आरटी- पीसीआर टेस्ट कराना होगा
*और 8 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन भी होना पड़ेगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।