MP के सीहोर में कोरोना की वैक्सीन लगाने गई महिला हेल्थ वर्कर्स पर हमला, एक गिरफ्तार
(Nasrullaganj, Sehore) मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन की टीम पर हमले की खबर सामने आयी है. मामला सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील का हैं जहां वैक्सीन लगाने पहुंची टीम पर दो लोगों ने हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं। वीडियो में एक ग्रामीण वैक्सीनेशन टीम को ईंट लेकर मारते दिखाई दे रहा है। ग्रामीण की इस हरकत से टीम में शामिल महिलाएं घबरा गईं। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मामले दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

वैक्सीनेशन अभियान के तहत दो दिन पहले हेल्थ वर्कर डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे थे, तभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं उनके सहयोगियों के साथ मालदार पिता बोदर खां और मुश्ताक पिता मालदार ने मारपीट व बदसलूकी कर दी। आरोपी टीका नहीं लगवाना चाहता है। इस कारण वह नाराज था।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।