CMHO ने बताया, जयपुर में मिले सभी 9 ओमिक्रॉन संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर
(Jaipur, Jaipur) दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. भारत में ओमिक्रॉन के 29 मामले सामने आ चुके हैं. राहत की बात ये है कि अभी तक ओमिक्रॉन संक्रमितों में से किसी की मौत नहीं हुई है और ज्यादातर में लक्षण भी बहुत हल्के ही दिख रहे हैं. हालांकि, तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के चलते फिर से लॉकडाउन लगने का डर भी सताने लगा है. इसी बीच रविवार को राजस्थान के जयपुर में ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थें। इसको लेकर जयपुर के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. नरोत्तम शर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी 9 संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं है. उन्होंने कहा कि हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि 34 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और बाकी 25 निगेटिव आए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।