यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों में गड़बड़ी,मौत के बाद भी लोगों को लग गई दूसरी डोज,बिना वैक्सीन लगवाए ही घर पहुंचा सर्टिफिकेट
(India)
edited by-kritika

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 419 नए केस सामने आए और 159 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है जो कि पिछले मार्च से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 8 हजार 251 लोग कोरोना से ठीक हुए अब तक कुल 3 करोड 40 लाख 97 हजार 388 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. डेली पोजिटिविटी रेट 0.73 फीसदी है जो कि पिछले 66 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 0.74 प्रतिशत है जो कि पिछले 25 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 80 लाख 86 हजार 910 डोज दी गई कानपुर के हरबंस मोहाल की रहने वाली मुन्नी देवी अवस्थी के निधन के 218 दिन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा दी। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने का सर्टिफिकेट भी दे दिया। इसी तरह शशि प्रभा गुप्ता को भी आठ दिसंबर को दूसरी डोज लगा दी गई है। उनकी मौत छह महीने पहले हो चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज के आंकड़े बढ़ाने में यह गड़बड़ी की जा रही है। इसके पहले भी कई लोग शिकायत कर चुके हैं। बिना वैक्सीन लगवाए ही सर्टिफिकेट आ गया। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली और सर्टिफिकेट के लिए परेशान घूम रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।