महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमित 1 साल की मासूम बच्ची ठीक हुई,देश में नए वैरिएंट के केस बढ़कर 33 हुए
(India) दिल्ली में शनिवार को ओमिक्रॉन का एक नया केस मिला है.इसके साथ ही देश में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.इधर, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 7 नए लोगों में ओमिक्रॉन संक्रमण मिला.इनमें 3 मुंबई से हैं...वहीं, पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में 4 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। यहां एक 3 साल की बच्ची में भी ओमिक्रॉन संक्रमण मिला है.बच्ची के बारे में पता चला है कि वह नाइजीरिया से आई ओमिक्रॉन संक्रमित महिला के संपर्क में आई थी.फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है और उसमें मामूली लक्षण हैं...बच्ची को उसकी मां और परिवार के कुछ और संक्रमित सदस्यों के साथ पिंपरी चिंचवाड़ के जीजामाता हॉस्पिटल के स्पेशल कोविड वार्ड में रखा गया है.इससे पहले इसी परिवार के 6 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हुए थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।