दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन ब्लास्ट:एक ही दिन में 8 नए केस मिले
(India)


कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी तेजी से फैलता दिख रहा है.मंगलवार सुबह दिल्ली में 4 नए केस मिलने के बाद शाम को महाराष्ट्र में भी इसके 8 नए मामले सामने आए हैं संक्रमित हुए 8 में से 7 मरीज मुंबई से और एक वसई-विरार से है.खास बात ये है कि इनमें से कोई भी विदेश नहीं गया था.अब देशभर में नए वैरिएंट के केस बढ़कर 61 हो गए हैं.संक्रमित हुए 8 मरीजों में से एक राजस्थान का रहने वाला है.इसके अलावा एक बेंगलुरु और एक ने दिल्ली की यात्रा की थी.8 में से 2 मरीज हॉस्पिटल में और छह होम आइसोलेशन में हैं. इनके कॉन्टैक्ट में आने वाले लोगों को ट्रैक कर लिया गया है.संक्रमित हुए 8 में से 7 लोगों ने वैक्सीन ली हुई थी.सभी के सैंपल दिसंबर के पहले हफ्ते में लिए गए थे.संक्रमित हुए 8 मरीजों में से 3 महिलाएं और 5 पुरुष हैं.इनकी उम्र 24 से 41 साल के बीच है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 28 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं.
नोएडा में विदेश से आए 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विदेश से आए दो परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं
इनमें से एक परिवार इंग्लैंड और दूसरा सिंगापुर से लौटा है
जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सभी के सैंपल
विदेश से करीब 4729 यात्री अब तक नोएडा वापस आए हैं
करीब 2600 यात्रियों को ट्रैक किया जा चुका है..जबकि 1100 ट्रैवलर हाई रिस्क कंट्री से आए हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।