ओमिक्रॉन पर सरकार सतर्क,10 राज्यों में सेंट्रल टीमें भेजेगा केंद्र,मुंबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक
(India) edited by--kritika

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए 7 हजार 189 नए मामले आए हैं और पिछले 24 घंटों में 387 लोगों की मौत दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 7 हजार 286 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए. नए मामले आने के बाद देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 79 हजार 815 हो गई है, जिसमें करीब 3 करोड़ 42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट फिलहाल 98.40 फीसदी है.वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 77 हजार 32 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 फीसदी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के कारण देश में अब तक 4 लाख 79 हजार 520 लोगों की मौत हो चुकी है, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, शुक्रवार को देश भर में 11 लाख 12 हजार सैंपल की जांच की गई. देश में महामारी की शुरुआत के बाद अब तक 67 करोड़ 10 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।