देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार,24 घंटे में 2.09 लाख केस,लेकिन डराने लगा मौत का आंकड़ा
(India)

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.09 लाख केस सामने आए. वहीं, इस दौरान 959 लोगों की मौत हुई. देश में सबसे ज्यादा केस केरल में मिले. यहां लगातार दूसरे दिन 50 हजार से ज्यादा केस मिले....भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार तीसरे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है. देश में रविवार को 893, शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था....इससे पहले रविवार को 2 लाख 34 हजार 281 नए मामले सामने आए थे. वहीं, शनिवार को कोरोना के 2 लाख 35 हजार 532 केस दर्ज किए गए थे. देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें, तो केरल में सबसे ज्यादा 51 हजार 570 केस मिले. इसके बाद कर्नाटक में 28 हजार 264 केस, महाराष्ट्र में 22 हजार 444, तमिलनाडु में 22 हजार 238, आंध्र प्रदेश में 10 हजार 310 केस सामने आए. इन 5 राज्यों में देश में कुल केसों में 64.22 प्रतिशत केस मिले. केरल में अकेले 24.57 फीसदी केस मिले हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।