देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है.बीते 24 घंटे में कोरोना के 1लाख 27 हजार 952 नए मामले सामने आए हैं.शुक्रवार को कोरोना के 1,49,394 मामले सामने आए थे केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 30 हजार 814 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 1059 लोगों की मौत हुई है.देश में एक और कोरोना वैक्सीन के आने के संकेत मिल रहे हैं. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति ने रूस के स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 168.47 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।