कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब देश में कम हो चुकी है. करीब एक महीने के बाद पहली बार आज कोरोना के नए मामले एक लाख से कम आए हैं.... पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 83 हजार 876 नए मामले आए हैं हालांकि, इस दौरान 895 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 1 लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही, कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 7.25 प्रतिशत हो चुका है.
कोरोना के नए केस आने के बाद अब देश में कुल सक्रिय मरीजों 11 लाख 8 हजार 938 हो गई है, तो वहीं अब तक इस महामारी से देश में कुल 5 लाख 2 हजार 874 लोगों की जान जा चुकी है. एक तरफ जहां कोरोना के नए केस में कमी आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब तक 169 करोड़ का वैक्सीनेशन किया जा चुकी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।