कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अब देशभर में कम,24 घंटे में देश में कोरोना के 58 हजार 77 नए मामले दर्ज
(India)


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 58 हजार 77 नए केस मिले है...वहीं, 1 लाख 49 हजार मरीज ठीक हुए, जबकि 657 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। बुधवार के मुकाबले नए मामलों में 9 हजार से ज्यादा की गिरावट हुई है। बुधवार को संक्रमण के 65 हजार 158 नए केस सामने आए थे।
संक्रमण के मामले तीसरी लहर की शुरुआत जैसे दर्ज हो रहे हैं। 4 जनवरी को 58 हजार 97 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद लगातार रोजाना के केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 20 जनवरी को पीक पर 3 लाख 47 हजार 254 केस दर्ज हुए थे। उसके बाद से मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।