अमूल ने अपने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
(India) बढ़ती महंगाई में अब दूध भी कूद गया है। अमूल दूध अब ग्राहकों को महंगे भाव में खरीदना होगा। देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने यहां बिकने वाले दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। दूध की बढ़ी हुई कीमतें एक मार्च यानी मंगलवार से लागू होंगी। अब ग्राहकों को आधा लीटर अमूल गोल्ड के लिए 30 रुपये, अमूल ताज़ा के लिए 24 रुपये और अमूल शक्ति के लिए 27 रुपये देने होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।