क्या कोरोना की आएगी एक और लहर !चीन के बाद साउथ कोरिया में फैला कोरोना
(India) चीन के बाद, दक्षिण कोरिया अब अपने सबसे खराब कोविड-19 के प्रकोप का सामना कर रहा है। दक्षिण कोरिया में बुधवार को 4,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए

दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, देश में 4,00,741 नए दैनिक कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो देश में पिछले साल जनवरी में अपना पहला कोविड-19 मामला दर्ज करने के बाद से सबसे अधिक है

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) ने बुधवार को कहा कि ताजा मामलों के साथ, दक्षिण कोरिया का कुल केसलोएड अब बढ़कर 7,629,275 हो गया है

चीन और दक्षिण कोरिया में मामलों में तेजी से वृद्धि के पीछे कोविड-19 के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट को कहा जा रहा है। महामारी को रोकने के लिए चीन की 'जीरो-कोविड' रणनीति के लिए ये वेरिएंट एक बार फिर सबसे कड़ी चुनौती पेश कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।