होली के रंगों से बालों को डैमेज होने से बचाएंगे ये होममेड हेयर मास्क ?
(India) होली के रंग स्किन के लिए जितने नुकसानदेह हैं, उतने ही बालों के लिए भी हैं। आप होली खेलने से पहले बालों पर कितना ही तेल लगा लें लेकिन फिर भी बालों में थो‌ड़ा-सा कलर जाने से भी आपके बाल डैमेज हो जाते हैं. वहीं, इन रंगों से स्कैल्प भी काफी ड्राय हो जाती है। होली के रंगों की खुशियों के साथ ही इनके साइड इफेक्ट्स में आपको हेयर फॉल की प्रॉब्लम मिल सकती है। ऐसे में आपको बालों का नेचुरल ऑयल बनाए रखने के लिए होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल और दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे आप बालों में 10 मिनट तक लगाकर रखें। आपके बालों से न सिर्फ होली के रंग हट जाएंगे बल्कि इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी भी हो जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।