बता दें यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल है, जो देखने में आधार कार्ड की तरह ही है। इस कार्ड पर आपको एक नंबर मिलेगा, जैसा नंबर आधार में होता है। योजना की घोषणा होते ही गूगल प्ले स्टोर पर NDHM हेल्थ रिकॉर्ड (पीएचआर ऐप्लीकेशन) उपलब्ध हो गया है।
स्टेप-1: सबसे पहले आप https://healthid.ndhm.gov.in/register पर जाएं। यहां आपको ऐसा पेज दिखाई देगा। Genrate Via Aadhaar पर क्लिक या टैप करें।
स्टेप-2: अब आपके सामने यह पेज खुलेगा और आप इसमें अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद आपके इस आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे डालकर सबमिट करें।
स्टेप-3: इसके बाद एक और पेज खुलेगा, जिसमें अपना मोबाइल नंबर आपको डालना है। इसको डालते ही फिर एक ओटीपी आएगा। अब इस ओटीपी को डालकर सबमिट करें।
अब इस पेज पर थोड़ा नीचे आएं। यहां आप अपनी हेल्थ आईडी, जैसा कि मेल आईडी बनाते हैं, बनाएं। नीचे वाले बाक्स में अपनी मेल आईडी डाले। सबमिट करें।
लीजिए आपका हेल्थ कार्ड यूनीक आईडी के साथ तैयार। अब इसे डाउनलोड कर लें। जिनके पास मोबाइल नहीं है, वे रजिस्टर्ड सरकारी-निजी अस्पताल, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, वेलनेस सेंटर और कॉमन सर्विस सेंटर आदि पर कार्ड बनवा सकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।