मिल्क बाथ-
कच्चे दूध से नहाने से त्वचा को पोषक तत्व मिलने के साथ स्किन हाइड्रेड भी रहती है। इसके लिए एक टब में पानी भरकर इसमें 1 गिलास कच्चा दूध, दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद भी मिलाएं। इसके अलावा आप इस पानी में एशेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। आप इस टब में करीब आधे घंटे के लिए जरूर बैठें। इस मिल्क बाथ लेने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।
नीम की पत्तियां-
नीम में मौजूद औषधीय और एंटी बैक्टीरियल गुण सेहत ही नहीं त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करके त्वचा की डीप क्लीनिंग करने का काम भी करते हैं। इसके लिए नहाते समय नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे नहाने के पानी में मिलाएं। इस पानी में कटे हुए नींबू के दो से तीन टुकडे़ डालें। इस तरह नीम बाथ लेने से व्यक्ति फ्रेश फील करने के अलावा पसीने से होने वाले रैशेज से भी बचा रहता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।