देश में कोरोना संक्रमण के मामले में 10.6 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 1,270 नए मरीज
(India)

भारत में कोरोनावायरस के नए केसों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 10.6 फीसदी कमी के साथ 1,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं नए मामलों के साथ ही देश में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्याए बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 20 हजार 723 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से कुल 31 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्याल 5 लाख 21 हजार 35 पहुंच गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,567 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है और अब तक देश में कुल 4 करोड़ 24 लाख 83 हजार 829 लोग कोरोना वायरस से सही हो चुके हैं. वहीं इस समय देश में कोविड के कुल 15 हजार 859 एक्टिव केस हैं. राष्ट्र व्या पी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1 अरब 83 करोड़ 26 लाख 35 हजार 673 करोड़ वैक्सीणन लगाई जा चुकी है. बता दें कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और इस देश में 90 लाख निवासियों वाले एक औद्योगिक शहर में फिर से लॉकडाउन लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।