(India)
नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एम्सटर्डम ने अपनी रिसर्च में पहली बार पाया है कि 80% लोगों के खून में प्लास्टिक के कण मौजूद हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ एम्सटर्डम के मेडिकल सेंटर में एक रिसर्च की गई। इस रिसर्च में 23 स्वस्थ लोगों के खून के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि इनमें से 18 ब्लड डोनर के शरीर में माइक्रोप्लास्टिक मौजूद है। रिसर्च कर रहे प्रोफेसर डिक वेथाक ने कहा कि वह और उनकी टीम इन 23 लोगों के खून में 700 नैनोमीटर से बड़े सिंथेटिक पॉलिमर का पता लगा रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।