(India)
देश में कोरोना के नए एक्सई वैरिएंट की एंट्री के दावे को हेल्थ मिनिस्ट्री ने नकार दिया है। ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बुधवार को नए वैरिएंट की जानकारी दी थी। मंत्रालय के मुताबिक, जिस महिला को एक्सई वैरिएंट से संक्रमित बताया गया है वह फुली वैक्सीनेटेड है और उसमें कोई असिम्प्टोमेटिक लक्षण नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी करने वाली सरकारी संस्था आईएनएसीओजी के एक्सपर्ट्स ने टेस्ट सैंपल की फास्ट क्यू फाइल्स का एनॉलिसिस किया। इसके आधार पर जानकारी सामने आई कि इस वैरिएंट का जीनोम एक्सई वैरिएंट से मेल नहीं खाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल जो सबूत मिले हैं, उसके आधार पर सैंपल में एक्सई की मौजूदगी का पता नहीं चलता। मंत्रालय ने मुंबई में नए वैरिएंट को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।