भारत में कोरोना के XE वेरिएंट का दूसरा मरीज गुजरात में मिला
(India) कुछ दिनों में कोरोना का ग्राफ लगभग गिर जाने से देशभर में ऑफिस, स्कूल और कॉलेज तेजी से खुलने लगे थे, लेकिन अब एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ने लगी है. चीन और दूसरे देशों में कोरोना के XE वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है. इन सबके बीच भारत में इस वेरिएंट का दूसरा मरीज गुजरात में मिला है.

इससे पहले मुंबई में गुरुवार को XE वेरिएंट का मरीज मिला था. हर स्टेट में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस वेरिएंट के मिलने से अब तक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी की बात सामने नहीं आई है. इन वेरिएंट के असर को लेकर किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने से पहले कुछ और स्टडी की ज़रूरत है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।