जब कुछ समझ नहीं आता तो कई तरह के जुगाड़ों के साथ नारियल से पानी को निकाला जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो इन सभी लोगों की इस परेशानी का इलाज है क्योंकि इसमें एक ऐसी मशीन नजर आ रही है जिसके जरिए झटके से नारियल का पानी बाहर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस मशीन के ऊपर नारियल को रख दे रहा है जिसके बाद उसमें से तेजी के साथ पानी नीचे रखे बर्तन में गिर रहा है।
इंस्टाग्राम पर नारियल पानी को निकालने की इस तकनीक की वीडियो को Techzexpress पेज ने शेयर किया है। वीडियो को लाखों की तादाद में लोग देख चुके हैं और करीब 33 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी लोग वीडियो पर कमेंट्स के जरिए अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम के लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।