दौसा के बहुचर्चित डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस में दौसा पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने सुसाइड केस में आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में बीजेपी नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया है. हरकेश मटलाना दौसा बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हैं.हालांकि, दौसा पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किये गये हरकेश मटलाना के किसी राजनीतिक कनेक्शन के बारे में नहीं बताया है। लेकिन मटलाना के सोशल मीडिया प्रोफाइल से यह पता चलता है कि वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सदस्य है।आपको याद दिला दें कि पिछले महीने डॉक्टर शर्मा ने अपने घर में सुसाइड किया था। दरअसल प्रसव कराने आई एक महिला की मौत के बाद पुलिस ने डॉक्टर शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। कहा जाता है कि इसके बाद अवसाद में आकर डॉक्टर अर्चना शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।