जयपुर के 32 से ज्यादा इलाकों में कोरोना के केस मिले हैं। सबसे ज्यादा जगतपुरा एरिया में 7 केस मिले है। इसके अलावा प्रताप नगर और इंदिरा गांधी नगर एरिया में 4-4, सांगानेर, सोडाला, मालवीय नगर में 3-3, झालाना डूंगरी, टोंक रोड, त्रिवेणी नगर, सीतापुरा, शास्त्री नगर, मानसरोवर, बजाज नगर में 2-2 और बापू नगर, बस्सी, चांदपोल, सिविल लाईन्स, घाटगेट, जनता कॉलोनी, झोटवाड़ा, किशनपोल, लालकोठी, विराट नगर, तिलक नगर समेत अन्य जगहों पर एक-एक केस मिले है। जयपुर में एक दिन पहले कोरोना के 26 केस मिले थे।
सीएम गहलोत ने की अपील
सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से कोरोना गाइडलाइंस की पालना करने की अपील की है। हाल ही में पीएम मोदी के साथ हुई वीसी के बाद सीएम ने कहा कि खतरा टला नहीं है। प्रदेशवासी चेतावनी को समझें। राज्य में जिस तरह कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं वह चिंतित करने वाले हैं। राज्य सरकार की बार-बार अपील के बावजूद भी कोरोना गाइडलाइंस की पालना नहीं करना भी केसों की संख्या में बढ़ोतरी प्रमुख वजह बताई जा रही है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।