भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 हजार 207 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई हैं। जिसके साथ ही कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 93 पहुंच गई है। इस समय देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 20 हजार 403 हैं। जबकि 24 घंटे में 3 हजार 410 लोग कोरोना से सही हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 60 हजार 905 लोग कोरोना से सही हो चुके हैं। उधर, देश की राजजाधी दिल्ली में लगातार कई दिनों से कोरोना के मामले एक हजार से अधिक ही आ रहे हैं। ओडिशा के रायगढ़ जिले के दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।