(India)
भारतीय वैज्ञानिकों ने स्वदेशी एमआरएनए वैक्सीन की घोषणा कर दी है. अटल इनक्यूबेशन सेंटर-सीसीएमबी (एआईसी-सीसीएमबी) के सीईओ डॉ. एन मधुसूदन राव ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत ने एमआरएनए टेक्निलॉजी का विकास कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस एमआरएनए वैक्सीन के साथ फ्लेक्सिबिलिटी का फायदा है जो दूसरी वैक्सीन के साथ नहीं है. हैदराबाद स्थित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) ने शुक्रवार को सार्स-कोव-2 (SARS-CoV-2) के खिलाफ एक संभावित एमआरएनए वैक्सीन के विकास की घोषणा की.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।