भारत के लिए राहत की खबर, इंडोनेशिया ने पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर बैन को वापस लेने का किया ऐलान
(India) भारत के लिए राहत की खबर है. जल्द ही महंगे खाने के तेल के दामों में कमी आ सकती है. इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है. 23 मई से पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर लगाये गए बैन को हटा लिया जाएगा. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Joko Widodo ने इस बात की घोषणा की है. इंडोनेशिया ने ये फैसला पाम ऑयल सेक्टर में काम करने वाले 17 मिलियन यानि 1.70 करोड़ लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।