दिव्यांग बच्चे को इंडिगो एयरलाइन्स ने फ्लाइट में चढ़ने से किया मना, डीजीसीए ने लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
(India) निजी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस पर आरोप लगा है कि उसने एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से मना कर दिया. इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इस घटना के बाद से बच्चे के माता पिता ने फ्लाइट में सवार होने से मना कर दिया.

घटना 7 मई को रांची एयरपोर्ट पर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट के दौरान हुई. इस मामले पर सफाई देते हुए इंडिगो एयरलाइन्स (Indigo Airlines) ने कहा है कि बच्चा घबराया हुआ था जिसकी वजह से उसे फ्लाइट में जाने से मना कर दिया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।