देश में फिर बढ़े कोरोना केस, 84 दिन के बाद एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
(India) देश में कोरोना के मामले अब बढ़ने लगे हैं. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोरोना (Corona Virus) से अब तक संक्रमित (Infected) हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 4041 नए मामले सामने आए हैं और 2363 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. वहीं एक्टिव केस (Active Case) की बात करें तो 21,177 लोग अभी भी संक्रमित हैं, जिनका इलाज जारी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।