देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है.... स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 3,962 नए मामले सामने आए हैं.... इस दौरान 26 मरीजों की जान गई जो कि कल की तुलना में 16 अधिक है.... बता दें कल 10 मरीजों की मौत हुई थी.... हालांकि, बीते 24 घंटों में 2,697 लोग डिस्चार्ज भी हुए.... देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 22,416 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,239 अधिक है... महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,677 लोगों की मौत हुई है.देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने पांच राज्यों को पत्र लिखकर निगरानी सख्त करने और एहतियाती कार्रवाई करने की सलाह दी..... तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि कुछ राज्यों में ही मामले बढ़ रहे हैं...... इससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने का संकेत मिलता है.... इसलिए जोखिम मूल्यांकन आधारित कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि अब तक इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमें जो बढ़त मिली है वह बर्बाद न होने पाए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।