LIC Jeevan Labh: 10 रुपये रोजाना से भी कम के निवेश पर मिलेंगे 17 लाख
(India) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC पर ज्यादातर देशवासियों का भरोसा है. इस भरोसे की वजह है LIC की योजनाओं में सुरक्षित निवेश (Safe Investment) और मैच्योरिटी पर मोटा रिटर्न. आपने अब तक अगर LIC की किसी योजना में निवेश नहीं किया है तो हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके आप आसानी से लखपति बन सकते हैं.

एलआईसी जीवन लाभ (LIC Jeevan Labh) पॉलिसी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. LIC की जीवन लाभ पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड योजना है. यानि यह शेयर बाजार पर निर्भर नहीं होती है. इसी वजह से ये योजना सुरक्षित भी मानी जाती है. इस पॉलिसी में हर महीने 233 रुपये यानी रोजाना आठ रुपये से भी कम निवेश करके मैच्योरिटी पर आसानी से 17 लाख रुपये पा सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।