भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर से हवा में प्रदूषण के स्तर को दर्शाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग
(India) भारतीय मजदूर संघ ने जिला कलेक्टर को सोमवार को ज्ञापन सौंपकर जिला में बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने और उसके निवारण के लिए तात्कालिक कदम उठान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बताया कि जिला में बढ़ रही प्रदूषण की समस्या के निवारण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

साथ ही शहर और जिले के मुख्य स्थानों पर हवा में प्रदूषण के स्तर को दर्शाने वाले डिसप्ले बोर्ड लगाने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रशिक्षण देने, नान स्टैंडर्ड और प्रतिबंधित प्लास्टिक के बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा नदियों और तालाबों को दूषित होने से बचाने और पौधरोपण पर निजी उद्योग और संस्थाओं को अमल करने की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।