(India)
भारत में कोरोना (Corona In India) के मामले कम होने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 10 दिनों में कोरोना के ना सिर्फ नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है बल्कि एक्टिव केस (Corona Active Case) और संक्रमण दर यानी डेली पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार 10 जून को डेली पॉजिटिविटी रेट 2.26% रही जबकि 31 मार्च को ये 0.64% थी. शुक्रवार 10 जून को भारत में 7,584 नए मामले सामने आए, 24 मरीजों की मौत हुई और 3,791 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।