उम्र घटा रहा एयर पॉल्यूशन:गंदी हवा से भारतीयों की उम्र 5 साल घटी, सबसे प्रदूषित दिल्ली में यह आंकड़ा दोगुना
(India) दुनियाभर में वायु प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी ने अपने सालाना एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स में कहा कि भारत में दूषित हवा से लोगों की उम्र औसतन 5 साल घटती जा रही है। वहीं दुनिया में यह आंकड़ा 2.2 साल है। बांग्लादेश के बाद भारत दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है।

पोर्ट में कहा गया है कि भारत की पूरी 1.3 अरब आबादी गंदी हवा में सांस ले रही है। वहीं 63% लोग ऐसे हैं जो बेहद खतरनाक वायु प्रदूषण का शिकार बन रहे हैं। पूरे देश में हवा का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सुझाए स्तर से काफी खराब है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।