योग दिवस-2022 की थीम- योगा फॉर ह्यूमैनिटी
(India) योग दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका के नियाग्रा फॉल्स के पास भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय और अमेरिकी नागरिकों ने हिस्सा लिया। वहीं, पाकिस्तान के लाहौर में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर योग किया। पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में योग दिवस की पूर्व संध्या पर धरहरा टॉवर को लाइट्स से रोशन किया गया। 21 जून को योग दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम 'योगा फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga For Humanity) चुनी गई है, जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस थीम को रखने का मकसद कोविड के दौरान जिन लोगों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है, उन्हें आराम देना है। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम 'योग फॉर वेलनेस' था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।