केरल और महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 15% के पा
(India) देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 15,054 नए मरीज सामने आए और 16 मरीजों की मौत हो गई। राहत की खबर यह है कि इलाज करवा रहे 13,485 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 92 हजार 724 हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना के 11,578 नए केस मिले, जबकि 25 मरीजों की मौत हो गई।

रविवार को भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 2.59% हो गया है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.25% दर्ज किया गया। बता दें कि हाल ही में देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.39% पर पहुंच गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।