ऑर्गेनिक फूड, कैसे करें ऑर्गेनिक फूड की पहचान
(India) ऑर्गैनिक (जैविक) शब्द को समझें. ऑर्गैनिक एक तरह की प्रक्रिया है, जिसमें बिना किसी कृत्रिम कीटनाशक और उर्वरक के खाद्य पदार्थों को तैयार किया जाता है. जो लोग ऑर्गैनिक खेती करते हैं वो फसलों को कीट-पतंगों और बीमारियों से बचाने के लिए नेट का उपयोग करते हैं. खेती में गोबर की खाद का दूसरी तरह की प्राकृतिक खादों का उपयोग किया जाता है. जबकि नॉन-ऑर्गैनिक फ़ूड्स में हानिकारक केमिकल्स, कीटनाशक और खाद का प्रयोग किया जाता है. इस तरह के खाद्य पदार्थों से सेहत को बहुत नुकसान हो रहा है. अगर आप ऑर्गैनिक खेती की शुरूआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खेती को कम से कम दो साल के लिए खाली छोड़ना पड़ता है. जिससे कीटनाशक पूरी तरह से खत्म हो जाए.

1-ऑर्गैनिक फूड बिना किसी हानिकारक तत्वों के तैयार होते हैं जो बहुत फायदेमंद होते हैं.
2- ऑर्गेनिक फूड में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन बी कॉम्लैक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, ज़िंक और आयरन जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।