बड़ी कामयाबी, नेजल स्प्रे ने 24 घंटों में कोविड के वायरल लोड को 94% तक कम किया
(India) भारत में उच्च जोखिम वाले वयस्क COVID-19 रोगियों में प्रशासित एक नाक स्प्रे (Nasal Spray) ने 24 घंटे के भीतर वायरल लोड (Viral Load) को 94 प्रतिशत और 48 घंटों में 99 प्रतिशत तक कम कर दिया. द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया जर्नल (The Lancet Regional Health Southeast Asia journal) में प्रकाशित दवा के तीसरे चरण के परीक्षण के परिणामों में यह सामने आया. नाइट्रिक ऑक्साइड नेज़ल स्प्रे (NONS) पर अध्ययन मुंबई स्थित दवा कंपनी ग्लेनमार्क द्वारा भारत में 20 क्लिनिक्ल साइटों में टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले, COVID-19 के हलके लक्षण वाले 306 वयस्कों में किया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।