(India)
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 16,281 नए मरीज सामने आए और 28 मरीजों की मौत हो गई। राहत की खबर यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13,991 रही। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 39 हजार से ज्यादा हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना के 20038 नए केस मिले, जबकि 47 मरीजों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19% के पार पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया और सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।