मुकेश अंबानी की सुरक्षा को लेकर कोर्ट में याचिका दायर
(India) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अपने आदेश में केंद्र से कहा कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई (Mumbai) में दी गई सुरक्षा जारी रहेगी.

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने एक जनहित याचिका पर त्रिपुरा हाईकोर्ट (Tripura High Court) के निर्देश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की अपील स्वीकार कर ली. शीर्ष अदालत की एक अवकाशकालीन पीठ ने 29 जून को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा दिये जाने को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर त्रिपुरा उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।