(India)
औरैया जिले में मंकीपॉक्स के लक्षण से ग्रसित पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. डॉक्टरों किट पहनकर मरीज को चेक किया साथ ही सैंपल भी लिया. वहीं लक्षणों को देखते हुए सैम्पल को जांच के लिए भेजा दिया गया है. जांच के बाद ही कन्फर्म होगी की आखिर यह कौन सी बीमारी है. मगर डाक्टर के स्वयम प्रथम दृष्ट्या मानते हुए कहना है कि लक्षण मंकीपॉक्स की बीमारी ही जैसे दिख रहे है. वही महिला कई दिनों से बुखार से भी ग्रसित है. बुखार कम न होने और बीमारी ज्यादा बढ़ने पर सरकारी अस्पताल में महिला अस्पताल में आई थी. डॉक्टरों ने महिला को बचाव के साथ घर पर रहने की सलाह देते हुए घर भेजा दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।