(India)
दिल्ली (Delhi) में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक और मरीज मिला है. मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि मरीज की विदेश यात्रा का रिकॉड मिला है. इसी अस्पताल में मंकीपॉक्स के एक और मरीज का इलाज चल रहा है. इसी नए मरीज के साथ भारत में मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों की संख्या पांच हो गई. तीन लोग केरल में इस वायरस से संक्रमित मिले थे. वहीं, तेलंगाना में एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है. उसका सैंपल पुणे की लैब में भेजा गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।