मंकीपॉक्स को लेकर केरल से एक बड़ी और हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है. राज्य के थ्रिसुर ज़िले में एक 22 वर्षीय मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की मौत के दावे किए जा रहे हैं... आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ युवक कुछ दिनों पहले ही यूएई की यात्रा कर लौटा था. केरल स्वास्थ्य विभाग ने मृत संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए एनआईवी के स्थानीय जांच केन्द्र आलप्पुझा भेजा है....स्वास्थ्य विभाग ने मृत संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज के परिवार को युवक का अंतिम संस्कार विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रोटोकॉल के हिसाब से करने का आग्रह किया है....रिपोर्ट के मुताबिक जिन डॉक्टर के पास मरीज का इलाज चल रहा था, उन्होंने बताया कि मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दिए थे.. डॉक्टर ने बताया, “हालांकि जब उसे एडमिट कराया गया था तो उसके शरीर पर लाल निशान या छाले नहीं थे...लेकिन बाद में उसके शरीर पर वो निशान आने लग गए... डॉक्टर बताया कि चुंकी मरीज हाई रिस्क यूएई से लौटा था, इसलिए उसका इलाज आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा था...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।