राजस्थान में मानसून सीजन में पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज कहर बनकर टूट रही है। पशुपालन विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अब तक राजस्थान के 17 जिलों में अब तक इस बीमारी से 5807 पशुओं की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक इससे एक लाख 20 हजार 782 पशु संक्रमित हो चुके हैं और तो और प्रदेश से सीमावर्ती जिलों से शुरू हुई यह बीमारी अब राजधानी जयपुर की गौशालाओं में फैल चुकी है। जयपुर में अब तक इस बीमारी से संक्रमण के 344 मामले रिकॉर्ड हुए हैं, जिसमें से 9 पशुओं की मौत हो चुकी है। प्रदेश में बाड़मेर में सबसे अधिक गौवंश की मौत दर्ज की गई है। यहां अब तक 1307 गौवंश की मौत हो चुकी है। इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं होने की वजह से पशुपालक खासकर गायों को पालने वाले किसान ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। पशुओं में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब विभाग ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं और सभी को फील्ड में भेज गया है। निदेशालय से भी कई अधिकारियों को बाहरी जिलों में भेजा गया है, जिससे वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पशुपालकों को इस वायरस को लेकर जागरुक कर सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।