(India)
भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर अभी तक चिंता बनी हुई है. देश में आज एक बार फिर कोरोना (Corona) के नए मामले बढ़े हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 (Covid-19) के 7,946 नए मामले सामने आए हैं. ये मामले बुधवार की तुलना में अधिक हैं. देश में बुधवार को कोरोना के 7,231 नए मामले दर्ज किए गए थे. इस अवधि के दौरान कोरोना से संक्रमित 45 मरीजों की मौत हुई थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।